70 फीट के रावण का अंत, गूंज उठा जय श्रीराम!अधर्म पर धर्म की विजय… बुराई पर अच्छाई की जीत! 🙏🔥
वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय खेल मैदान में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया, तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। 🚩
रामलीला में माता सीता के हरण से लेकर श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का भव्य मंचन किया गया। रावण दहन का रोमांचक दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। #viralvideos #varanasi #reelitfeelit #breakingnews #groundreport
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2026