मुंगावली: अर्रोन तलैया: मोबाइल न मिलने पर फांसी लगाने जा रहा था युवक, पुलिस ने बचाई जान
पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम अर्रोन तलैया में 18 वर्षीय युवक ने मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाने की तैयारी कर ली। गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे डायल-112 पर सूचना मिलते ही आरक्षक सुनील बघेल ने तत्काल थाना प्रभारी धर्मेश दांगी को जानकारी दी.