सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी, पेन व सट्टा पर्चा बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस ने सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 01 अभियुक्त बोबी अली पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला तकिया घूरा सादाबाद को मोहल्ला व्यापारियन कस्बा सादाबाद से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे 1030/- रूपये नगद व पर्चा सट्टा पेन बरामद किए है।