धनौरा: गजरौला नगर पालिका को स्वच्छता में मिला प्रथम स्थान, पालिका चेयरमैन व स्वच्छता प्रेरक ने कर्मचारियों को किया सम्मानित
गजरौला नगर पालिका को स्वच्छता में प्रथम स्थान मिलने पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, स्वच्छता प्रेरक व पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा कि हमें और मेहनत करनी है और गजरौला नगर को चमकाना है।