धनौरा: गजरौला के गांव शिशोवाली में अज्ञात लोगों ने किसान की गेहूं की फसल को मशीन से काटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
थाना क्षेत्र के गांव शिशोवाली में किसान प्रेमपाल सिंह का परिवार रहता है। किसान प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि रविवार सुबह 9:00 बजे पर अपने खेत पर पहुंचा तो उसकी गेहूं की फसल को कुछ लोगों ने मशीन से काट दिया। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए गजरौला थाने में शिकायती पत्र दिया है।