धनौरा: गजरौला मोहल्ला अवंतिका नगर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर दर्ज हुआ मुकदमा
गजरौला मुहल्ला अवंतिका नगर में फंदे पर झूलकर खुदकुशी करने वाले फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिता रामेश्वर शर्मा ने मुकदमे में कहा है कि उनके पुत्र दिवाकर शर्मा को पत्नी हिरदेश शर्मा उर्फ अंजू ने परेशान कर रखा था। घटना से पहले भी पुत्र ने पत्नी को वीडियो काल की थी।