चकरनगर: संभावित बाढ़ प्रभावित इलाके में प्राथमिकता के तौर पर कूदी पशुपालन टीम ने टीकाकरण अभियान शुरू किया
खण्ड विकास क्षेत्र के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने पशुओं में फैलने वाली प्राण घातक , संक्रमित बीमारी, गलाघोंटू, आदि को लेकर टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा लेकिन प्राथमिकता के तौर पर संभावित बाढ़ प्रभावित इलाके में बुधवार सुबह 10 बजे शुरू कर दिया गया है।हलां कि एक माह तक पूरे क्षेत्र में गाँव गाँव अभियान चलाया जाएगा