छतरपुर में अवैध हथियारों की 2 फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, निर्माता-विक्रेता समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
लवकुशनगर पुलिस ने ग्राम किशनपुरा और महोबा जिले के खजुरिया पहरा में अवैध हथियार निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने 315 बोर व 12 बोर के देशी कट्टे, अधबने हथियार और निर्माण में इस्तेमाल उपकरण व सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हथियारों की बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
स्रोत: छतरपुर पुलिस प्रेस नोट