रजौली: वाहनों की कमी दूर होते ही रजौली में पटरी पर लौटी पीडीएस व्यवस्था, अधिकांश डीलरों तक पहुंचा जुलाई माह का राशन
रजौली प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है। डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) योजना के तहत परिवहन के लिए वाहनों की कमी दूर होने के बाद जुलाई माह का खाद्यान्न प्रखंड के अधिकांश जनवितरण प्रणाली दुकानदारों तक पहुंचा दिया गया है। इससे डीलरों के साथ-साथ हजारों राशन कार्डधारकों को भी समय पर राशन ,,,