तिलहर: गैसरा रोड स्थित जागेश्वर सरकार धाम के पास से लूट और फायरिंग के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, तमंचा और नकदी बरामद
तिलहर पुलिस ने लूट व फायरिंग के दो वांछित आरोपी दबोचे, तमंचा व नकदी बरामद। थाना तिलहर पुलिस ने लूट, मारपीट और फायरिंग के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैसरा रोड स्थित जागेश्वर सरकार धाम के पास से अभिषेक सिंह और प्रदीप उर्फ बेचे को गिरफ्तार किया।