चैनपुर: कटुवल गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, लापरवाही का आरोप
चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव के दो वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र चौधरी के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुखार होने पर रितेश को कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।