बिलासपुर: बस स्टैंड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, धारदार चाकू जब्त
बस स्टैंड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार रतनपुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, धारदार चाकू जब्त मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मदनपुर बस स्टैंड के पास चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले विकास दुबे (25) को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल।