मौदहा: मौदहा में गाजे-बाजे के साथ निकली गौ कथा की कलश यात्रा, 12 से 16 नवंबर तक होगा आयोजन, 15 को हवन
नगर में दिव्य गौ कथा के आयोजन को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नेशनल रोड स्थित कामधेनु गौसेवा धाम से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी देवी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा गांधी विद्यालय, मालिकुआ चौराहा और थाना चौराहा होते हुए नेशनल चौराहे से वापस गौधाम पहुंचकर संपन्न हुई। कल