इकौना: अकबरपुर के पास सरयू नहर में एक युवक का मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बीती रात्रि रामलीला देखने दूसरे की बाइक से निकलें एक युवक का शव आज इकौना क्षेत्र मे नहर में उतराता मिला है। जबकि बाइक पुल पर खड़ी मिली है बताया जा रहा की युवक के शरीर के ऊपर के कपड़े भी नहीं थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।