इकौना: मुबारक नगर, धनउपुर और हथमरवा सोहेलवा से आबकारी अधिनियम समेत अन्य मामलों के तीन वारंटी गिरफ्तार
न्यायालय के निर्देश पर अलग-अलग जगहों से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं गिरफ्तार वारंटियों मे तुलसी राम पुत्र शंकर निवासी हथमरवा सुहेलवा थाना सिरसिया, अतहर पुत्र इजहार अहमद निवासी मुबारक नगर कस्बा इकौना और महेश कुमार पुत्र विद्याराम निवाशी धनउपुर थाना गिलौला शामिल हैं।जबकि वारंटियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया।