इकौना: इकौना के परी हॉस्पिटल के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला की हुई मौत, दूसरी युवती गंभीर हालत में भेजी गई अस्पताल
इकौना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक महिला और एक युवती दो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयीं।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।