बथनाहा: महिला का वीडियो वायरल, बोली- अपनी मर्जी से घर छोड़ा, किसी ने नहीं भगाया
सोशल मीडिया पर शनिवार को एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना नाम अंजू कुमारी, निवासी कमलदह, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी बता रही है। वीडियो में महिला दावा कर रही है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर निकली है और उसे किसी ने भगाया नहीं है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट, जबरदस्ती और उत्पीड़न होता था। महिला का कहना है कि उसने कई