केशकाल: NH-30 बहीगांव चौक में कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, बीच रोड में आवागमन प्रभावित
NH-30 बहीगांव चौक में शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे जगदलपुर की ओर जा रही कार ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी,टक्कर से ट्रैक्टर रोड के बीचों बीच पलट गई है।गनीमत है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई,बताया जा रहा है चालक को मामूली चोट आई है।लेकिन एक बड़ा हादसा होते होते टल गया.रोड के बीचों बीच ट्रेक्टर के पलटने से राहगीरों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हो रही है।