सहारनपुर: रिक्शा टकराने को लेकर हुए विवाद में कोतवाली नगर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रिक्शा टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद सड़क पर हंगामा और गाली-गलौज करने के आरोप में दो युवकों को शनिवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।