रानीगंज: रानीगंज सीएचसी में गर्जी आशा-संगिनियों ने 21 हजार मानदेय और स्थायी नौकरी की मांग की, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
रानीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा और आशा संगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर वर्तिका सिंह और राम मनोहर पटेल को बुधवार को दिन में 2:30 बजे के आसपास ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। उनकी मुख्य मांगों में स्थायी नौकरी, आठवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन, आशाओं के लिए ₹21,000 व संगिन