कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर 272 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें, आठ का हुआ निस्तारण, कई अधिकारी रहे उपस्थित
कोरांव तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 272 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान पड़रिया गांव के यादवेंद्र अहीर ने जले हुए ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज कराई।