समस्तीपुर: बिशनपुर से पुलिस ने मारपीट मामले में बेल टूटने आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।