गोरखपुर: गोरखपुर में पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 45 मजदूरों को पुलिस ने किया वाहन सीज
गोरखपुर के भटहट क्षेत्र में बैरियर तिराहे के पास पुलिस ने एक बड़ी लापरवाही पकड़ी है। देर शाम एक मालवाहक पिकअप में 45 मजदूरों को असुरक्षित तरीके से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें पता चला कि पिकअप केवल सामान ढोने के लिए पंजीकृत है, लेकिन नियमों की अनदेखी कर उसमें मजदूरों को बैठाया गया था। पूछताछ में चालक की पहचान आमिर