मोतिहारी: गुप्त सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 110 ग्राम मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र से पुलिस 110 ग्राम मादक पदार्थ (स्माईक) के साथ 02 तस्कर राजू मण्डल,पिता रविंद्र मण्डल,रइस आलम, पिता-अब्दुल मनान दोनों साकिन टुमरिया टोला, थाना- हरैया जिला-पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार शाम करीब 05:28 बजे दिया गया।