पूरनपुर: एसडीएम के आदेश पर अहमदनगर पहुंची टीम, मकानों के कागज मांगने से मचा हड़कंप, मांगा न्यायालय का आदेश
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला अहमदनगर वार्ड नंबर पांच में सोमवार को एसडीएम मयंक गोस्वामी के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ पहुंची और लोगों से मकानों व जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने टीम के सामने विरोध जताते हुए कार्रवाई का आधार और न्यायालय का आदेश अथवा लिखित नोटिस दिखाने की मांग की।