चेनारी: गुप्ता धाम में श्रावणी मेले के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा सख्त, एसडीपीओ ने लिया सुरक्षा का जायजा
Chenari, Rohtas | Jul 21, 2026 रोहतास जिले के चेनारी स्थित गुप्ता धाम में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग तथा अलग-अलग प्रवेश-निकास मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।