हेरहंज: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र हेरहंज में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की संध्या हेरहंज के पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए मुख्यालय के विभिन्न मार्गो तथा मोहल्लों से होते हुए गुजरी। इस दौरान फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने किया।