मढ़ौरा: रसूलपुर सहयोग शिविर में 67 आवेदन प्राप्त, 42 मामलों का मौके पर ही निष्पादन
प्रखंड के रसूलपुर में जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित सहयोग शिविर में 67 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 42 मामले का मौके पर निष्पादन किया गया। शिविर का नेतृत्व कर रही एसडीओ निधी राज ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे बताया कि उक्त शिविर में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 42 मामलों का निष्पादन जबकि 17 मामले लंबित व 8 मामले अस्वीकृत किये गये।