हथुआ: मीरगंज भगवा रंग में डूबा: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
मीरगंज में शुक्रवार शाम 4 बजे रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की मनमोहक शोभायात्रा सह झांकी बड़े धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान हजारों युवाओं की टोली भगवा वस्त्र धारण कर शहर की सड़कों पर निकली, जिससे पूरा मीरगंज भक्तिमय माहौल में रंग गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रथ पर सजे भगवान श्रीराम, माता सीता की जीवंत प्रस्तुति, पालकी