सूरजपुर: जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजबहर निवासी रामबरन सोनपाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामबरन अपनी बहू के साथ पैदल बैंक जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रामबरन गंभीर रूप