राजपुर: तुरियापानी की त्रासदी: जहां महिलाएं हर दिन पानी के लिए पहाड़ चढ़ती हैं
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटागहना के तुरियापानी में आज भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आजादी के 75 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ है। महिलाएं रोजाना पहाड़ उतरकर पानी लाने को मजबूर हैं। बरसात में यही पानी इतना गंदा हो जाता है कि जानवर भी उसे पीने से कतराएं, ले