सतना जिला अस्पताल में युवक ने मोबाइल चोरी के शक में मजदूर को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
सतना जिला अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी के शक में एक मजदूर की डंडे से पिटाई का वीडियो गुरुवार की सुबह से सोशल मीडिया में वायरल,हो रहा है,घटना बुधवार की शाम जिला अस्पताल परिसर की बताई जा रही है जहां एक युवक ने मोबाइल चोरी के शक में मजदूर ग्रामीण की डंडे से पिटाई की है,जिसका वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल पर कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।