मिर्ज़ापुर: जिगना थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जिगना पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को भगाने व दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे उप निरीक्षक चंद्रशेखर पुलिस टीम द्वारा जिगना क्षेत्र के नरोइया ओवर ब्रिज के पास से अभियुक्त मनोज कुमार बिंद गिरफ्तार हुए।