मिर्ज़ापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में किया बड़ा बदलाव, एक निरीक्षक सहित 57 उप निरीक्षकों का किया स्थानांतरण
मिर्जापुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर पुलिस महकमे बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें एक निरीक्षक, 57 उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी शामिल हैं। इतने बड़े बदलाव से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।