मिर्ज़ापुर: न्यू डगमगपुर और पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से फैली सनसनी
न्यू डगमगपुर और पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़री पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान जयराम महतो पुत्र अनिल महतो 24 वर्ष के रूप में की गई। मृतक झारखंड का रहने वाला था। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सूचना दिया था।