मिर्ज़ापुर: कछवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा, नामजद अभियुक्त के खिलाफ दी थी तहरीर
कछवा थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी अभियुक्त को नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 28 जून 2025 को नामजद अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दिया था। जिसके अनुसार अभियुक्त उसकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अभियुक्त किशन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र निकिखिद्धी को गिरफ्तार कर लिया।