डीग: डीग में नगर परिषद की कार्रवाई से अवैध कारखाने सीज, ध्वनि प्रदूषण व खतरनाक कैमिकल मिलने से मचा हड़कंप
Deeg, Bharatpur | Mar 12, 2026 उपखण्ड अधिकारी की जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद नगर परिषद की टीम ने शहर में अवैध रूप से संचालित कारखानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कारखानों को सीज कर दिया। इन कारखानों में ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ खतरनाक कैमिकल का उपयोग किया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।