पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में नवजात शिशु अपहरण और खरीद-फरोख्त मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र में 7 मई को नवजात शिशु के अपहरण एवं खरीद बिक्री की शिकायत की गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अपहृत शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं इस मामले में संलिप्त पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम 4:23 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी sdpo2 गौरव कुमार ने दी है।