हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में पानी भरने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला से की जमकर मारपीट
गांव नगला मोती में पानी भरने के विवाद को लेकर आज दिन बुधवार को पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इसी क्रम में पड़ोसियों ने महिला सुशीला देवी को ईटों से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला के परिजनों की थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।