हाथरस: हाथरस की विधानसभ सिकंद्राराऊ में आगामी 27 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री एवं 29 तारीख को अखिलेश यादव जनसभा करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में हाथरस की विधानसभा सिकंद्राराऊ में आगामी 27 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं 29 अप्रैल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने तैयारी का खाका पूरा करने में जुट गया है।