सतना के सेमरिया चौक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहां ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन दौड़ाते नजर आए, जबकि ट्रैक्टर में सवार नवयुवक अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर झूलते दिखाई दिए।ट्रैक्टर पर इस तरह लटककर सफर करना यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।