➡️ सेवा से संकल्प अभियान : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में 673 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
➡️ सिविल अस्पताल आमला में 25 यूनिट रक्तदान
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में 673 हितग्राहियों का पंजीयन कर उपचार किया गया। साथ ही सिविल अस्पताल आमला में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान हुआ।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव में 22 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये, आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul