सुल्तानगंज: पीएचईडी मंत्री के आगमन से पहले, भाजपा नेता रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल ने जर्मन हैंगर का निरीक्षण कर कांवरियों की व्यवस्था जानी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह के आगमन से पहले भाजपा नेता रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल ने कच्ची कांवरिया पथ स्थित कमराय चौक के समीप बनाए गए जर्मन हैंगर का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, विश्राम कक्ष,