गिरिडीह: उत्पाद विभाग ने गावां थाना के साथ मिलकर कुरहा गांव और जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की
उत्पाद विभाग के द्वारा गावां थाना के सहयोग से थाना के क्षेत्र के कुरहा गांव और कुरहा के घने जंगल में छापामारी कर अवैध शराब बनाने की सामग्रियों को जप्त किया गया। जब्त सामग्रियों को 1 बजे बरमसिया उत्पाद डिपो लाया गया।छापामारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद, रवि रंजन द्वारा किया गया। इस दौरान घने जंगल को स्कैन किया गया।