जनसुनवाई में मिली शिकायत का निराकरण, पुलिया से हटाया जल अवरोध
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए दिए निर्देशों के पालन में संबंधित विभाग के अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। मामला ग्राम में केदारनाथ मंदिर धाम निर्माण से संबंधित था, जहां ग्रामवासियों द्वारा पुलिया के समीप पानी रोक दिए जाने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी।
कलेक्टर के निर्देश के बाद पटवारी एवं संबंधित विभागीय अमले ने आपसी समन्वय से मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिया के पास पानी के प्रवाह में अवरोध पाया गया। विभागीय अमले द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाले को खुलवा दिया गया, जिससे पानी की निकासी सुचारू हो गई। अधिकारियों की तत्परता और समन्वित कार्रवाई से समस्या का समाधान होने के साथ ही आवेदक की शिकायत का निराकरण कर दिया गया। प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। #vidisha