जतारा: बिहार:उधारी मांगना पड़ा भारी: पैसे लेने पहुंचे युवक की पिटाई, पैर में फ्रैक्चर; आरोपी पर केस दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिहार में उधारी मांगने के लिए गए एक व्यक्ति के साथ बिहार गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति के पैर में फैक्चर आ गया।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।