#दारुल उलूम इब्राहिमिया निसवाँ में संपन्न हुआ दीनी तालीमी समर शिविर
#बलिया
#शहर के मशहूर मुहल्ला काजीपुरा स्थित दारुल उलूम इब्राहिमिया निसवाँ की जानिब से 10 जून से 25 जून तक एक दीनी तालीमी समर शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में LLB तक की बच्चियों ने बड़ी ताद में हिस्सा लेकर अपने ईमानी जज्बे का मुजाहिरा किया। 29 जून को सभी बच्चियों का इम्तेहान लिया गया और उन्हें कीमती इनामात से नवाजा गया।
#पहला इनाम अफसर जहां, दूसरा इनाम रुखसाना परवीन और तीसरा इनाम शाइस्ता जहां को मिला। इसके अलावा सभी बच्चियों को भी इनामात दिए गए।
कार्यक्रम के संयोजक व को-ऑर्डिनेटर मौलाना खुर्शीद जमाल सादिक नदवी ने कहा कि _"तालीम व तरबीयत ही इंसान को अच्छा इंसान बनाती है और उसे खुद, देश व कौम के प्रति वफादार और ईमानदार बनाती है। यह शिविर कई सालों से सिर्फ बच्चियों के लिए कामयाबी के साथ चल रहा है। माओं-बहनों से दरख्वास्त है कि वे ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा उठाएं।"_
मेहमान-ए-खुसूसी *मुफ्ती मंज़र साहब* ने कहा कि _"शिक्षा एक ऐसा प्रकाश है जिससे इंसान अच्छे-बुरे में तमीज़ करता है। इन बच्चियों ने जो समर कैंप से फायदा उठाया है, ये आगे चलकर अपनी नस्ल और देश को ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।"_
डॉ. मेराज साहब ने कहा कि _"यह प्रोग्राम बड़ी मेहनत से खास तौर पर बच्चियों के लिए किए जाते हैं, हमारा फर्ज है कि हम इसकी कदर करें।"_
इस पाक मौके पर मुफ्ती हुजैफा साहब, अज़ीज़म अरशाक, फिरोज, हाफिज अशरफ, हाफिज शारिक, डॉ. मेराज, मौलाना सादिक साहब, मुफ्ती मंज़र साहब वगैरा खास तौर पर मौजूद रहे।