गुना नगर: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं
गुना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने 11 मई को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एवं वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे मॉनिटर अग्निशमन यंत्रों को देखा, सभी चालू पाए गए। तालों की सील, फायर सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया, सभी नियत तिथि और नियम अनुसार पाए गए। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।