गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफरपुर में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक खाली पड़े प्लॉट में दुर्लभ प्रजाति का अजगर जैसा दिखने वाला रसल वाइपर देखकर लोग दहशत में आ गए। अजगर जैसा रसल वाइपर दिखने की खबर पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एक इकट्ठे हो गए। अजगर जैसा रसल वाइपर दिखाई देने के बाद ग्रामीण प्रताप यादव ने वन विभाग को सूचना दी।