तरहसी: पांकी विधायक का आरोप: मनातू और पांकी थाना, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों के रैकेट से हो रही है अफीम की खेती
Tarhasi, Palamu | Feb 17, 2025 पांकी के विधायक कुशवाहा डा. शशिभूषण मेहता ने सोमवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में खुलास करते हुए कहा कि पलामू जिले के मनातू और पांकी के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में थाना, वन एवं जनप्रतिनिधियों के रैकेट से अफीम (पोस्ता) की खेती की जा रही है। कार्रवाई के नाम पर बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है।